Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बालको प्लांट परिसर में ट्रांसपोर्टरों एवं बालको प्रबंधन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बालको प्लांट परिसर में ट्रांसपोर्टरों एवं बालको प्रबंधन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक में भारी वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन एवं रात्रि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु रेडियम (रिफ्लेक्टिव टेप) लगाने के निर्देश दिए गए।

कोरबा( न्यूज उड़ान) आगामी दिनों में विशेष अभियान चलाकर सघन वाहन चेकिंग एवं वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों/मालिकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही एवं ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

थाना बालको नगर क्षेत्रांतर्गत आज बालको प्लांट परिसर में ट्रांसपोर्टरों एवं बालको प्रबंधन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटेल द्वारा ली गई, जिसमें सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी एवं थाना प्रभारी बालको युवराज तिवारी उपस्थित रहे।

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आयोजित बैठक में ट्रांसपोर्टरों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया।

विशेष रूप से भारी वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन एवं रात्रि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु वाहनों के पीछे अनिवार्य रूप से रेडियम (रिफ्लेक्टिव टेप) लगाने के निर्देश दिए गए।

आगामी दिनों में विशेष अभियान चलाकर सघन चेकिंग एवं वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों/मालिकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की जाएगी।

यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन हेतु सक्षम प्राधिकारी को प्रस्ताव भेजा जाएगा

कोरबा पुलिस आमजन से सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन