Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना करतला पुलिस द्वारा ग्राम कुदमुरा में चलित थाना कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 70 ग्रामीण, ग्राम रक्षा दल सदस्य, कोटवार, समाज प्रमुख एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

थाना प्रभारी द्वारा ग्रामीणों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम एवं अन्य अपराधों के संबंध में जागरूक किया गया।

कोरबा( न्यूज उड़ान) जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत थाना करतला पुलिस द्वारा ग्राम कुदमुरा में चलित थाना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 70 महिला-पुरुष, ग्राम रक्षा दल के सदस्य, कोटवार, समाज प्रमुख एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

चलित थाना कार्यक्रम के दौरान थाना प्रभारी द्वारा ग्रामीणों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी गईं, किंतु ग्रामवासियों द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराध, नशे के दुष्परिणाम एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही की जा सके।

कोरबा पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा, जनजागरूकता एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार के चलित थाना एवं जनसंपर्क कार्यक्रम लगातार संचालित किए जा रहे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन