Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील।

शादी, घूमने या यात्रा पर जाने से पहले घर की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर कोरबा पुलिस की नागरिकों से अपील।

घर लॉक करने, कीमती सामान सुरक्षित रखने एवं CCTV लगाने सहित जरूरी सावधानियों के प्रति नागरिकों को जागरूक किया गया।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने एवं आपात स्थिति में डायल 112 का उपयोग करने की सलाह दी गई।

कोरबा (न्यूज उड़ान) जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी द्वारा दिए गए निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना/चौकी स्तर पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा नगरवासियों को घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानियां अपनाने हेतु जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि शादी समारोह, घूमने या यात्रा पर जाने से पहले अपने घर की सुरक्षा सुनिश्चित करें, ताकि चोरी एवं अन्य अप्रिय घटनाओं से बचा जा सके।

कोरबा पुलिस द्वारा नागरिकों को सलाह दी गई है कि घर से बाहर जाने से पूर्व सभी दरवाजे एवं खिड़कियों को अच्छी तरह लॉक करें तथा कीमती सामान, नगदी एवं आभूषण सुरक्षित स्थान या बैंक लॉकर में रखें।

इसके साथ ही घर की देखरेख के लिए किसी विश्वसनीय व्यक्ति को जिम्मेदारी दें तथा अपने विश्वसनीय पड़ोसियों को बाहर जाने की जानकारी अवश्य दें।

पुलिस द्वारा यह भी कहा गया है कि घर में CCTV कैमरा लगवाना सुरक्षा की दृष्टि से उपयोगी है तथा अनजान व्यक्तियों से घर संबंधी जानकारी साझा करने से बचें।

घर से निकलने से पहले बिजली, गैस एवं पानी आदि की अच्छी तरह जांच कर ही बाहर जाएं।

यात्रा पर जाने वाले परिवारों को सोशल मीडिया पर अपनी लोकेशन या यात्रा संबंधी जानकारी तुरंत साझा नहीं करने, बच्चों एवं बुजुर्गों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने तथा अपने सामान एवं दस्तावेजों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

कोरबा पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे सजग एवं सतर्क रहें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। आपातकालीन सहायता हेतु डायल 112 का उपयोग करें।

कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि नागरिकों की सुरक्षा एवं अपराधों की रोकथाम हेतु जागरूकता अभियान एवं पुलिस कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन