Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत उरगा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

“सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत उरगा पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल।

प्रकरण में BNS एवं पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही।

दिनांक 02.05.2026 को थाना उरगा क्षेत्रांतर्गत प्रार्थी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग पुत्री को एक अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना उरगा पुलिस द्वारा तत्काल टीम गठित कर तकनीकी साक्ष्यों एवं सीडीआर लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका को ग्राम कारा, थाना उरला, जिला रायपुर से सुरक्षित दस्तयाब किया गया। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी रमेश मरकाम द्वारा शादी का झांसा देकर उसे अपने साथ ले जाया गया तथा उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया।

प्रकरण की विवेचना उपरांत आरोपी रमेश मरकाम, पिता – ललित मरकाम, उम्र 25 वर्ष, निवासी – हरदीडीह, चौकी चैतमा, थाना पाली, जिला कोरबा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 264/2026 धारा 137(2), 64(2)(m) BNS एवं 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध प्रमाणित पाए जाने पर दिनांक 19.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों पर लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है।

आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन