Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।

कोरबा (न्यूज उड़ान)

आयुष संचलानालय रायपुर एवं कलेक्टर कोरबा श्री अजीत वसंत के निर्देशन में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति तथा जिला आयुष अधिकारी डॉ. उदय शर्मा के नेतृत्व में दसवें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस मनाया गया।

आयुर्वेद दिवस पर आयुर्वेदा फॉर पीपुल एंड प्लांनेट थीम अनुरूप आयुर्वेद दिवस मनाते हुए रन फॉर आयुर्वेदा, योगा एवं संगोष्ठी कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का प्रारंभ रन फॉर आयुर्वेदा नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय साडा टी.पी. नगर कोरबा में छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया।

जिसमें 190 छात्राओं ने भागीदारी निभाई। शाला में उपस्थित समस्त छात्राओं को योग कराया गया।

तत्पश्चात् शाला में योगा एवं आयुर्वेद से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए पुरूस्कार वितरण किया गया।

संगोष्ठी कार्यक्रम, एकेडेमिक ओरियंटटेशन कार्यक्रम, सेमीनर एवं वाद-विवाद तथा पेनल डिस्कसन का आयुष विभाग द्वारा आयोजन किया गया।

दसवें आयुर्वेद दिवस का कार्यक्रम के अवसर पर शासकीय आयुश पॉलीक्लिनिक डिंगापुर कोरबा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मरीजों को आयुष पद्धति से उपचार कर लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. उदय शर्मा द्वारा आयुर्वेद दिवस शपथ-पत्र का वाचन कराया गया, जिसमें आयुर्वेद एवं भारतीय परम्परागत चिकित्सा पद्धति के सरंक्षण एवं संवर्धन तथा प्रकृति एवं पर्यावरण का संरक्षण हेतु सबने मिलकर शपथ लिया।

शासकीय आयुष पॉलीक्लिनिक रामपुर परिसर में वृक्षारोपण किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन