Monday 23rd of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 हेतु प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोरबा श्रीमती नीता यादव द्वारा ली गई बैठक।

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान)

21 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (एनआई एक्ट) से संबंधित विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के उद्देश्य से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा श्रीमती नीता यादव की अध्यक्षता में व्यवहार न्यायालय कटघोरा और करतला के न्यायाधीशगण की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई।

आगामी विशेष लोक अदालत 21 नवंबर 2026 व नेशनल लोक अदालत 12 दिसंबर 2026 में राजीनामा योग्य अधिक से अधिक प्ररकणों को चिन्हाकिंत किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है तथा प्रकरणों में पक्षकारों को सूचित कर प्री-सिटिंग के माध्यम से प्रकरणों का समझौते के आधार पर निराकरण किये जाने पर जोर दिया गया है तथा विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से भी विशेष लोक अदालत व नेशनल लोक अदालत का प्रचार प्रसार किये जाने हेतु निर्देश दिया गया है तथा न्यायाधीशगण को विशेष लोक अदालत एवं नेशनल लोक अदालत की तैयारी हेतु न्यायालयीन प्रक्रियाओं में त्वरित गति से कार्यवाही सम्पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोरबा सु़श्री मयुरा गुप्ता ने बताया कि न्यायालयों में लंबित मामलों के आधार पर संबंधित पक्षकारों को नोटिस भेजने सहित अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी किये जाना सुनिश्चित किया जा रहा है तथा संबंधित विभागो को भी पत्राचार किया जा चुका है।

कु0 डिम्पल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा बताया गया है कि स्पेशल लोक अदालत के सफल आयोजन व क्रियान्वयन हेतु बैंक व फाइनेंस कंपनियों के अधिकारियों व अधिवक्तागणों के साथ पुनः बैठक आयोजित की जावेगी।

जिससे अधिक से अधिक चेक बाउंस के प्रकरणों का निराकरण किया जाना सुनिश्चित किया जा सके।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन