Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : रोटरी क्लब कोरबा व रेडक्रॉस सोसायटी का 9 सितम्बर को विशाल रक्तदान अभियान। कमला नेहरू महाविद्यालय में सुबह 11 बजे से शाम

कोरबा (न्यूज उड़ान) रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी मंगलवार, 9 सितम्बर 2025 को कमला नेहरू महाविद्यालय, कोरबा में विशाल रक्तदान अभियान एवं निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक चलेगा।

क्लब अध्यक्ष रोटे. नितिन चतुर्वेदी ने बताया कि रक्तदान से असंख्य जीवन बचाए जा सकते हैं और यह अभियान जरूरतमंदों की सेवा का माध्यम बनेगा।

सचिव रोटे. संतोष जैन ने कहा कि शिविर में आने वाले सभी नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की निःशुल्क सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

वहीं कोषाध्यक्ष रोटे.भूमिका अग्रवाल ने नगरवासियों से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की।

आयोजन का संचालन प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटे. मनीष अग्रवाल एवं रोटे. नितेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन