Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल, कोरबा संपूर्ण सावन माह में कनकी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा हेतु चाय-पानी एवं हेल्पल

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल, कोरबा द्वारा भगवान शिव के पावन सावन माह में कनकी धाम जाने वाले समस्त शिवभक्तों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के उद्देश्य से विशेष सेवा अभियान प्रारंभ किया जा रहा है।

संगठन द्वारा संपूर्ण सावन माह के दौरान दो प्रमुख स्थानों पर निःशुल्क चाय एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की जाएगी, जिससे यात्रा के दौरान भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इसके साथ ही श्रद्धालुओं की सहायता हेतु संगठन द्वारा 24×7 हेल्पलाइन नंबर – 8171080108 भी जारी किया गया है। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या, असुविधा अथवा आपात स्थिति में श्रद्धालु इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

संगठन के कार्यकर्ता चौबीसों घंटे सेवा भाव से उपलब्ध रहकर यथासंभव हर प्रकार का सहयोग प्रदान करेंगे।

विश्व हिन्दू परिषद, कोरबा के जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि सावन का महीना भगवान भोलेनाथ की आराधना और सेवा का पावन अवसर है।

श्रद्धालुओं की सेवा करना ही हमारे संगठन का उद्देश्य और संस्कार है।

उन्होंने जिले के सभी कार्यकर्ताओं से सेवा कार्य में पूर्ण समर्पण के साथ जुड़ने का आह्वान किया तथा श्रद्धालुओं से हेल्पलाइन सुविधा का आवश्यकता पड़ने पर निःसंकोच उपयोग करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल, कोरबा के सभी कार्यकर्ता संपूर्ण सावन माह में शिवभक्तों की सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के लिए निरंतर तत्पर रहेंगे।

संगठन का उद्देश्य प्रत्येक श्रद्धालु की यात्रा को सुरक्षित, सहज और सुविधाजनक बनाना है।

हेल्पलाइन नंबर: 8171080108

विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल, कोरबा

"सेवा ही संगठन का संस्कार है – श्रद्धालुओं की सेवा ही शिव सेवा है।"

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन