Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्‍तीसगढ़ प्रदेश के कांग्रेस सह प्रभारी सुश्री लैतफ्लांग का दौरा कार्यक्रम।

कोरबा( न्यूज उड़ान ) जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान ने जानकारी देते हएु बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं छत्‍तीसगढ़ प्रदेश के कांग्रेस सह प्रभारी सुश्री लैतफ्लांग का दौरा कार्यक्रम रामपुर एवं कोरबा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित है

दिनांक 14 मार्च 2026 शनिवार को प्रात: 11 बजे टी पी नगर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कोरबा विधानसभा क्षेत्र के जिला, ब्‍लॉक, एवं मंडल कांग्रेस कमेटी के साथ - साथ निर्वाचित पार्षदों के साथ बैठक होगी ।

तत्‍पश्‍चात दोपहर 3 बजे रामपुर विधानसभा क्षेत्र के जिला, ब्‍लाॅक, मंडल कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक रामपुर में आयोजित है ।

बैठक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं विधायक फूलसिंह राठिया उपस्थित रहेंगे ।

बैठक हेतु निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण, जिला, ब्‍लॉक एवं मंडल के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन