Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

कोरबा : श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

कोरबा, 1 मई — अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल, कोरबा द्वारा इंदिरा गांधी सौ सैया अस्पताल में सम्मान स्वरूप फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद एवं पूर्व जिला महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा श्री नरेंद्र देवांगन उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री देवांगन ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं कार्यरत श्रमिकों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा फल वितरण कर उनके सेवा-समर्पण को नमन किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं और उनके परिश्रम से ही समाज और देश की प्रगति संभव है। उनका सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।”

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल परिसर में सेवा और संवेदना का वातावरण देखने को मिला। उपस्थित जनों ने श्रमिकों के योगदान को सराहते हुए इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताया।

इस कार्यक्रम में कोरबा मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. कमल किशोर सहारे, जिला ट्रेड यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष यू.आर. महिलांगे, वरिष्ठ कार्यकारी अध्यक्ष प्यारे लाल चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश कुमार द्विवेदी, महासचिव आर.पी. खांडे, उपाध्यक्ष श्री आर.के. पांडेय एवं श्री तरुण राठौर, संरक्षक श्री रामाधार पटेल, मोहन सिंह प्रधान, हरीश चंद्र निषाद, नोहर चंद्रा, जिला कार्यकारिणी सदस्य भाजयुमो कृष्ण कुमार द्विवेदी, मंडल कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र गोस्वामी, रूपेश, जयंत सहित बड़ी संख्या में श्रमिक एवं काउंसिल के सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में मरीजों एवं श्रमिकों का हालचाल जानकर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई तथा समाज में श्रमिकों के सम्मान और सहयोग की भावना को और सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन