Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

रायगढ़ : साइबर टीम रायगढ़ की तत्परता से बचा युवा, हैक हुआ व्हाट्सऐप अकाउंट कराया रिकवर।

साइबर टीम रायगढ़ की तत्परता से बचा युवा, हैक हुआ व्हाट्सऐप अकाउंट कराया रिकवर।

साइबर अधिकारी पुष्पेंद्र बघेल, हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह और टीम की मदद से टली फिरौती की मांग की आशंका।

रायगढ़ (दैनिक न्यूज उड़ान) साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच रायगढ़ साइबर टीम की तत्परता और तकनीकी दक्षता से एक युवा (विक्रम यादव) बड़ी परेशानी में फंसने से बच गया।

साइबर अपराधियों ने युवक के व्हाट्सऐप अकाउंट को हैक कर उसके परिचितों से संपर्क करने की कोशिश की। समय रहते साइबर टीम को मामले की जानकारी मिलने पर कार्रवाई करते हुए हैक किए गए अकाउंट को रिकवर कराया गया।

जानकारी के अनुसार, साइबर अपराधियों ने युवक के व्हाट्सऐप अकाउंट पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद उसके संपर्कों का दुरुपयोग कर फिरौती अथवा आर्थिक मदद के नाम पर रकम मांगने की आशंका बन गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर टीम रायगढ़ ने तत्काल तकनीकी स्तर पर कार्रवाई शुरू की।

साइबर अधिकारी पुष्पेंद्र बघेल एवं हेड कांस्टेबल दुर्गेश सिंह के मार्गदर्शन और टीम की सक्रियता से युवक का व्हाट्सऐप अकाउंट सुरक्षित तरीके से रिकवर कराया गया।

साथ ही युवक को साइबर ठगी से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी भी दी गई।

साइबर टीम की इस त्वरित कार्रवाई से न केवल युवक को संभावित आर्थिक नुकसान से बचाया गया, बल्कि उसके परिचितों के साथ होने वाली संभावित ठगी पर भी समय रहते रोक लग गई।

साइबर ठगी से बचने के लिए सावधान रहें

साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, व्हाट्सऐप अकाउंट हैक होने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत अपने मोबाइल नंबर की सुरक्षा जांचनी चाहिए और परिचितों को किसी भी तरह के संदिग्ध मैसेज या पैसों की मांग पर भरोसा न करने की सूचना देनी चाहिए।

किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी या व्हाट्सऐप वेरिफिकेशन कोड साझा नहीं करना चाहिए।

रायगढ़ साइबर टीम की तत्परता ने एक बार फिर यह साबित किया कि साइबर अपराध की जानकारी समय पर पुलिस तक पहुंचाना नुकसान को रोकने में बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन