कोरबा : कोरबा पुलिस एवं बैंक अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित।
Sat, Oct 10, 2026
कोरबा पुलिस एवं बैंक अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित।
साइबर ठगी की राशि वापसी, बैंक खातों पर होल्ड एवं एआरएम-जीआरएम पोर्टल की समस्याओं के निराकरण पर हुई विस्तृत चर्चा।
कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) साइबर ठगी की राशि पीड़ितों को वापस दिलाने, बैंक खातों पर होल्ड तथा एआरएम-जीआरएम पोर्टल पर लंबित अनुरोधों के त्वरित निराकरण के संबंध में बैंक अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
सभी बैंक अधिकारियों को अपनी-अपनी शाखाओं में ग्राहकों को अनजान लिंक, ओटीपी साझा करने, एपीके फाइल, फर्जी ऑनलाइन लोन एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कोरबा के सभाकक्ष में साइबर थाना कोरबा द्वारा जिले के समस्त बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं संबंधित बैंक अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में साइबर नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश कुमार ठाकुर तथा डीएसपी रजत कुमार नाग की उपस्थिति में साइबर अपराधों से संबंधित प्रकरणों, बैंकिंग संबंधी समस्याओं तथा उनके प्रभावी निराकरण के लिए पुलिस एवं बैंक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से साइबर ठगी से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण, पीड़ितों की ठगी गई राशि वापस दिलाने की प्रक्रिया को सुगम बनाने तथा एआरएम एवं जीआरएम पोर्टल के उपयोग के दौरान आने वाली तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक समस्याओं के समाधान पर विशेष जोर दिया गया
इस दौरान साइबर फ्रॉड के प्रकरणों में संदिग्ध बैंक खातों पर होल्ड लगाने, पीड़ितों के बैंक खातों से संबंधित समस्याओं, अन्य राज्यों के बैंक खातों पर होल्ड लगाए जाने के पश्चात जीआरएम पोर्टल पर आने वाली कठिनाइयों तथा लंबित अनुरोधों के निराकरण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
साथ ही पोर्टल पर अनुरोध दर्ज करने की प्रक्रिया, लंबित प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा तथा साइबर ठगी की राशि की बरामदगी एवं नियमानुसार पीड़ितों को वापस दिलाने की प्रक्रिया पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में साइबर नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितीश कुमार ठाकुर तथा डीएसपी रजत कुमार नाग ने बैंक अधिकारियों के साथ साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों के निराकरण में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर चर्चा करते हुए समयबद्ध कार्रवाई, आपसी समन्वय एवं सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही साइबर ठगी के पीड़ितों को यथासंभव शीघ्र राहत उपलब्ध कराने तथा पोर्टल पर लंबित अनुरोधों के निराकरण में आवश्यक सहयोग सुनिश्चित करने के संबंध में चर्चा की गई।
बैठक में साइबर सुरक्षा एवं जन-जागरूकता को भी प्रमुखता दी गई।
सभी बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपनी-अपनी शाखाओं एवं कार्यक्षेत्रों में ग्राहकों को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के संबंध में नियमित रूप से जागरूक करें।
आम नागरिकों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, किसी के साथ ओटीपी एवं बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने, अनजान एपीके फाइल डाउनलोड नहीं करने तथा फर्जी ऑनलाइन लोन, डिजिटल अरेस्ट एवं अन्य ऑनलाइन ठगी के तरीकों से सतर्क रहने के संबंध में जानकारी देने पर जोर दिया गया।
।
कोरबा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम, पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने, साइबर ठगी की राशि की वापसी की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने तथा आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस एवं बैंकिंग संस्थानों के बीच समन्वय स्थापित करने की दिशा में यह बैठक आयोजित की गई।
कोरबा पुलिस की आम नागरिकों से अपील
आम नागरिक ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्कता बरतें।
अपनी बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी, ओटीपी एवं पासवर्ड किसी के साथ साझा न करें।
अनजान लिंक पर क्लिक करने तथा अनजान एपीके फाइल डाउनलोड करने से बचें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल
www.cybercrime.gov.in
पर शिकायत करें।
कोरबा : अवैध कच्ची महुआ शराब के परिवहन एवं बिक्री पर प्रहार।
Sat, Oct 10, 2026
थाना उरगा, जिला कोरबा पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
अवैध कच्ची महुआ शराब के परिवहन एवं बिक्री पर प्रहार।
20 लीटर कच्ची महुआ शराब और परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी जब्त,आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) कोरबा पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी कड़ी में 09.10.2026 को थाना उरगा पुलिस ने अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का परिवहन करते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा है।
उसके पास से 20 लीटर शराब और एक सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी जब्त की गई है।
मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी।
दिनांक 09.10.2026 को थाना प्रभारी उरगा, निरीक्षक नवीन पटेल और उनके स्टाफ द्वारा क्षेत्र में पेट्रोलिंग की जा रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद एक्टिवा में कच्ची महुआ शराब लेकर बरबसपुर चौक से सीतामणी की तरफ जा रहा है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बरबसपुर चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
जब्ती का विवरण:
▪️ शराब: 20 लीटर कच्ची महुआ शराब (पारदर्शी पन्नी में भरी हुई)
▪️ वाहन: सफेद रंग की एक्टिवा स्कूटी (पंजीयन क्रमांक: CG 12 BR 8672)
▪️ जब्त शराब की अनुमानित कीमत: ₹2,000
आरोपी का विवरण और वैधानिक कार्यवाही
आरोपी की पहचान राजू डे (पिता स्व. सुनील डे, उम्र 35 वर्ष, निवासी गोमाता चौक, इमलीडुग्गू, थाना कोतवाली, जिला कोरबा) के रूप में हुई है।
।
आरोपी द्वारा शराब रखने एवं परिवहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने शराब व स्कूटी को विधिवत जब्त कर लिया है।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 561/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।
माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने पर आरोपी को दिनांक 22.10.2026 तक के न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
कोरबा पुलिस की आम जनता से अपील।
कोरबा पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सजग कोरबा, सतर्क कोरब
— कोरबा पुलिस
कोरबा : टीबी-मुक्त भारत अभियान के तहत "जोश" टीम का शुभारंभ।
Fri, Oct 9, 2026
कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान) कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में टीबी-मुक्त भारत अभियान अंतर्गत जिले में जनजागरूकता एवं टीबी उन्मूलन की दिशा में एक नई पहल के रूप में "जोश" टीम का शुभारंभ मान. श्रीमती संजूदेवी राजपूत, महापौर नगर पालिक निगम में मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर नूतन सिंह ठाकुर, सभापति नगरपालिक निगम, नरेन्द्र देवांगन, हितानंद अग्रवाल, लक्ष्मण श्रीवास एमआईसी मेंबर एवं पार्षद, एल्डरमेन,अन्य एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण ,ग्राम पंचायतों के सरपंच, बाल्को के टीबी कार्यक्रम से जुडे़ अधिकारी एवं कर्मचारी, सतनाम सिंह मलहोत्रा, अध्यक्ष रोटरी क्लब तथा उनकी टीम, कैप्टन राजेन्द्र सिंह तथा एनसीसी के कैडेट्स, रमा पटेल सहा.संचालक छ.ग.एड्स नियंत्रण समिती रायपुर ,माई भारत के सदस्य (जोश टीम) तथा स्वास्थ्य विभाग के टीबी विभाग से जुडे एनजीओ के अधिकारी , कर्मचारी तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी ने बताया कि टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत "जोश टीम" का उद्देश्य युवाओं एवं समुदाय की भागीदारी बढ़ाते हुए टीबी के प्रति जागरूकता फैलाना तथा समय पर जॉंच एवं उपचार के लिए लोगों को प्रेरित करना है।
टीबी मुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में जोश टीम एवं एनसीसी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी ।
टीम के माध्यम से युवाओं और समुदाय को टीबी के लक्षणों , जॉंच एवं उपचार के प्रति जागरूक किया जाएगा।
शासन के सहयोग युवाओं और समाज की भागीदारी के साथ भारत को टीबी मुक्त करने के लिए यह आखिरी कोशिश है।
जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए जिले में टीबी की जॉच एवं उपचार के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध है ।
नाट टेस्ट, एक्स-रे एवं पोर्टेबल एक्स-रे की पर्याप्त व्यवस्था है जिससे टीबी की समय पर पहचान कर मरीजों का उपचार प्रारंभ किया जा सकेगा।
समय पर जॉंच और नियमित उपचार से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।
डॉ.बी.आर. रात्रे नोडल ऑफिसर क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम, के द्वारा टीबी के लक्षण उपचार, निक्षय पोषण योजना, निक्षयमित्र के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया गया।
नरेन्द्र देवांगन एमआईसी सदस्य एवं पार्षद के द्वारा इस अवसर पर कहा गया कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि आम जनता को लाभ दिलाने के लिए स्वास्थ्य एवं अन्य क्षेत्रों में काम करना है ।
हम अपने क्षेत्र के टीबी संभावितों को चिन्हित कर स्वास्थ्य विभाग के सामने लाकर वार्ड , मोहल्ला एवं शहर को टीबी मुक्त करना है।
नूतन सिंह ठाकुर सभापति, नगर पालिक निगम के द्वारा कहा गया कि जोश टीम , एनसीसी कैडेट्स के द्वारा लोगों को टीबी बिमारी की जॉंच एवं उपचार के लिए प्रेरित किया जाएगा।
जिस तरह हमने कोरोना को हराया है उसी तरह टीबी का उन्मूलन करेंगे।
माननीय श्रीमती संजूदेवी राजपूत, महापौर नगरपालिक निगम के द्वारा कहा गया कि जोश टीम के साथ हमारे एमआईसी सदस्य, एल्डरमैन, पार्षदगण तथा जनप्रतिनिधी के द्वारा लोगों को टीबी के संबंध में जागरूक किया जावेगा। टीबी मुक्त भारत के लिए जनजागरूकता बहुत ही आवश्यक है।
इस अवसर टीबी मुक्त भारत बनाने के लिए सपथ लिया गया। तथा 1 साल तक टीबी मुक्त पंचायतों को सिल्वर, 02 साल तक टीबी मुक्त पंचायतों को ब्रांज तथा 03 साल तक टीबीमुक्त पंचायतों को गोल्ड मोमेन्टो तथा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
रोटरी कल्ब, एनटीपीसी,बाल्को तथा खण्ड चिकत्सा अधिकारी डॉ.दीपक राज को निक्षय मित्र का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।
नोडल अधिकारी , एड्स नियंत्रण समिति एवं सहायक संचालक, छत्तीसगढ़ एड्स नियंत्रण समिती रायपुर के द्वारा एचआईवी/एड्स एक्ट 2017 के संबंध में विस्तार से बताया गया।
यह कानून एचआईवी/एड्स से सवंमित व्यक्तियों के साथ भेद-भाव रोकना, उनके अधिकारों की रक्षा करना एवं एचआईवी की रोकथाम एवं उपचार को बढ़ावा देना है । इसके साथ ही एचआईवी/एड्स जन जागरूकता के लिए शपथ लिया गया |
अंत में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी के द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।