Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: थाना दीपका द्वारा वाहन चेकिंग पॉइंट पर 9,00000/- ( नौ लाख रुपये )नगदी रक़म जप्त

Vivek Sahu

Tue, Oct 31, 2023
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर अवैध गतिविधियों पर रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिए गए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया थाना प्रभारी दीपका अश्वनी राठौर के नेतृत्व में आज दिनांक - 31.10.23 को दीपका स्टॉफ ,वाहन चेकिंग हेतु पप्रगतिनगर दीपका रोड के लिये रवाना हुए थे कि प्रगतिनगर के पास मोबाईल चेक पोस्ट लगाकर सभी आने जाने वाहनों का चेकिंग कर रहे थे कि एक व्यक्ति मोटर सायकल CG-12BG-8290 से आया जिसे रोककर पूछताछ किया गया जिन्होने अपना नाम राकेश कुमार सिंह पिता अजब नारायण सिंह उम्र 43 वर्ष, साकिन- तालिबपुर थाना -बैरिया ज़िला - बलिया, ऊ. प्र. हाल मुक़ाम- दीपका का रहने वाला बताया और उसके मोटर सायकल के डिक्की को चेक करने पर 9,00000/- (नौ लाख रुपये) नगदी रक़म मिला जिसके संबंध में वैध दस्तावेज पेश नही किया। जिससे उक्त रक़म संदिग्ध होने पर गवाहों के समक्ष जप्त कर धारा 102 जा.फौ. के अंतर्गत विधिवत कार्यवाही किया गया है आगामी चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संपन्न कराने लगातार चेकिंग की जा रही हैं ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन