Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: बुधवारी के श्रीराम जानकी मंदिर में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन

Vivek Sahu

Sun, Jan 21, 2024
कोरबा पावन नगरी अयोध्या में श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव का आयोजन 22 जनवरी को होगा। इस अवसर पर राज्य शासन की मंशा अनुरूप जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर वृहद स्तर पर विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन में कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। 22 जनवरी को जिला स्तरीय कार्यक्रम शहर के बुधवारी स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में आयोजन किया जाएगा। 22 जनवरी को सुबह 09 बजे से ही रामायण मंडलियों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। बुधवारी के श्री राम जानकी मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए नगर निगम अपर आयुक्त को दायित्व सौंपा गया है। इसी प्रकार विकासखण्ड स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए विकासखण्डों के जनपद पंचायत सीईओ को दायित्व सौंपे गए है। कार्यक्रम स्थल पर मंच व पंडाल निर्माण, सुरक्षा व्यवस्था, चिकित्सा, साउण्ड सिस्टम, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, सजावट और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा है कि 22 जनवरी को उपरोक्त आयोजन में जिला एवं विकासखण्ड स्तरीय संस्थानों, धार्मिक ट्रस्टों, मंदिर समितियों के साथ समन्वय करके उनके सहयोग के साथ कार्यक्रम का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों को इस आयोजन में भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उक्त दिवस में भवनों में प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक विकासखण्ड स्तर से कम से कम ऐसे एक प्रतिष्ठित मंदिर में दीप प्रज्जवलन, दीपदान एवं लाइटिंग व्यवस्था किया जाए। उक्त मंदिर प्रांगण में प्रत्येक विकासखण्ड स्तर पर क्षेत्र के मानस मंडलियों के मानस गायन का आयोजन उक्त दिवस में आयोजित किया जाए। *मंदिरों में की गई है आकर्षक लाइटिंग और साफ सफाई -* 14 जनवरी से ही मंदिरों में साफ सफाई की जा रही है। तथा आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था की गई। गांव-गांव में प्रभात फेरी, राम रामधुनी, संकीर्तन के माध्यम से प्राण प्रतिष्ठा स्वागत की तैयारी की जा रही है। इस दौरान शोभा यात्रा, बाइक रैली व झांकी भी निकाली जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन