Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: अशोक बाई कंवर बनीं जनपद पंचायत करतला की निर्विरोध अध्यक्ष

Vivek Sahu

Wed, Mar 5, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) जिले के करतला जनपद पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अशोक बाई कंवर को निर्विरोध चुना गया। जनपद पंचायत के सदस्यों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के समर्थन से उन्होंने यह पद हासिल किया। अशोक बाई कंवर के निर्विरोध चुने जाने पर क्षेत्र के लोगों और समर्थकों में हर्ष का माहौल है। इस मौके पर उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह क्षेत्र के विकास और जनकल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। जनपद पंचायत करतला के इस चुनाव में किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिससे अशोक बाई कंवर का निर्विरोध चयन सुनिश्चित हुआ। उनके नेतृत्व में पंचायत को विकास के नए आयाम देने की उम्मीद जताई जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन