Wednesday 25th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: बीकन स्कूल गेवरा-दीपका कोरबा में , किचन का रूफ प्लास्टर अचानक ऊपर से भर भराकर गिरा, गिरने से प्रिंसिपल हुए घायल

Vivek Sahu

Tue, Jul 16, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) गेवरा के शक्ति नगर बीकन स्कूल का है जहां प्रिंसिपल के ऊपर कमरे का छत रूफ प्लास्टर का मालवा अचानक गिर गया जिसमें वह घायल हो गए ।   बता दें कि 13 जुलाई शनिवार को बीकन इंग्लिश मीडियम स्कूल शक्ति नगर में सीसीटीवी लगाया जा रहा था इसके निरीक्षण के लिए प्राचार्य नूर मसीह पहुंचे हुए थे उसी दरमियान वे किचन पहुंचे जहां किचन का रूफ प्लास्टर अचानक उनके ऊपर गिर गया ।   रूफ का मलवा गिरने से प्राचार्य घायल हो गये जिन्हें बाद में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।   https://youtu.be/x4EwOwx1WME?si=4KL6J9m8pIUuRLUG     एसईसीएल कॉलोनी गेवरा में रखरखाव के अभाव में छत से मलवा गिरने की घटनाएं लगातार घटित हो रही है उसके बावजूद भी गेवरा सिविल विभाग उदासीन बना हुआ है। विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक राकेश शुक्ला ने बताया एसईसीएल गेवरा के सिविल विभाग को विद्यालय में मरम्मत कराए जाने की लिखित शिकायत दी गई थी।   जिसके लिए वेलफेयर समिति के सदस्यों द्वारा भी विद्यालय में मरम्मत के लिए अनुशंसा की गई थी इसके बावजूद भी सिविल विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है ,अगर यह घटना बच्चों के पढ़ाई करने के दौरान होती तो गंभीर हादसा हो सकता था ।     https://youtube.com/shorts/nT7mw0eVtZU?si=O4DzBZMx9cnyDSFv   संस्था के प्रिंसिपल नूर मसीह ने कहा कि किचन के छत का मलबा मेरे सिर और हाथ में अचानक गिरा जिससे उन्हें चोट लगी है ।   गेवरा का सिविल विभाग गंभीर हादसे का इंतजार कर रहा है, बार-बार आवेदन देने के बाद भी विद्यालय का रखरखाव नहीं हो रहा है सिविल विभाग अपनी जवाब देही सुनिश्चित नहीं कर रहा है । बाईट : प्रिंसिपल नूर मसीह

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन