Monday 23rd of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में देशभक्ति का उत्सव — कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने फहराया तिरंगा, देशप्रेम के रंग में रंगा टीपी नगर परिसर।

Vivek Sahu

Fri, Aug 15, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर गुरुवार सुबह भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, टीपी नगर कोरबा में भव्य एवं गरिमामय ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। प्रातः 8:00 बजे छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।   ध्वजारोहण की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने की।   इस अवसर पर महापौर संजू देवी राजपूत, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया, डॉ. राजीव सिंह, अशोक चावलानी, जोगेश लांबा, आरिफ खान, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, पुनिराम साहू, अनिल वस्त्रकर, मिलाप बरेट, पंकज देवांगन सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजू सिंह, मनोरमा शर्मा, ज्योति वर्मा, प्रीति स्वर्णकार, स्वाति कश्यप, पुष्पकला साहू ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई। साथ ही कोरबा मंडल उपाध्यक्ष रिपु जायसवाल एवं करण सोनी, राजेंद्र सिंह राजपूत, विजय गुप्ता, उत्तम जायसवाल, परविंदर सिंह, सुकेश दलाल, रानी यादव, सूरज पांडे, राकेश अग्रवाल, सरजू अजय, लक्ष्मीकांत जोशी, श्रीधर द्विवेदी, प्रकाश अग्रवाल, अजय विश्वकर्मा, हरेराम, जय राठौर, मदन साहू, रितेश साहू, चंचल राठौर, प्रीति चौहान, लकी नंदा, उदय श्रीवास्तव, अमी लाल चौहान, दीपक यादव, राम अवतार पटेल एवं सह मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गान का गायन किया गया और स्वतंत्रता सेनानियों के अद्वितीय बलिदान को नमन किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे देश की गौरवगाथा और बलिदानी इतिहास का प्रतीक है, इसे हमें संकल्प दिवस के रूप में मनाना चाहिए। जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने राष्ट्रहित में सभी को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। देशभक्ति गीतों की गूंज, लहराता तिरंगा और उत्साह से भरे नारों के साथ टीपी नगर परिसर पूरी तरह देशप्रेम के रंग में रंग गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन