Monday 23rd of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: कोरबा: कब्रिस्तान के लिए ईसाई समाज ने मांगी जमीन।

Vivek Sahu

Tue, Jul 1, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) रामपुर विधानसभा क्षेत्र के मसीह धर्म को मानने वाले लोगों ने कब्रिस्तान के लिए जमीन की मांग करते हुए कोरबा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की है।   उनका कहना है कि रामपुर क्षेत्र में कब्रिस्तान की व्यवस्था नहीं होने के कारण, मृतकों के अंतिम संस्कार में समस्या आ रही है।   उन्होंने मंगलवार को ज्ञापन सौंप कर कलेक्टर से इस मामले में सकारात्मक पहल करने का आग्रह किया है।   मसीही संगठन के अध्यक्ष श्री विजय मेश्राम ने बताया कि, रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 50 से अधिक चर्च हैं। मसीह धर्म को मानने वाले बड़ी संख्या में लोग चर्च में आराधना करने आते हैं।   चर्च आने वाले लोगों को उसके समाज के लोगों द्वारा बाहर कर दिया जाता है। किसी की मौत होने पर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार करने नहीं दिया जाता है। 40-50 हजार रुपए से दंडित किया जाता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन