Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: कलेक्टर ने किया आईटी कॉलेज में निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

Vivek Sahu

Sat, Oct 28, 2023
कोरबा/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने आज आईटी कॉलेज झग़रहा में इव्हीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन की कमिशनिंग, सामग्री वितरण, मतगणना हेतु तैयारियों की जानकारी ली और कहा कि निर्वाचन आयोग के चेकलिस्ट अनुसार सभी आवश्यक तैयारी निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। उन्होंने परिसर में कई गई व्यवस्थाओं का अवलोकन भी किया। मतदान कर्मियों को सामग्री वितरण, ईव्हीएम बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, व्हीव्हीपीएटी, विभिन्न प्रकार के लेखन सामग्रियों आदि का संग्रहण आईटी कॉलेज परिसर में किया जाएगा। कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल, प्रेक्षक कक्ष, बैठक कक्ष, जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष, सुरक्षा व्यवस्था कक्ष, सीटीटीवी निगरानी एवं वेबकास्टिंग कक्ष का अवलोकन किया। उन्होने मतदान दल रवानगी एवं इलेक्ट्राॅनिक वोटिंग मशीन वापसी और मतगणना दिवस के दिन के लिए पार्किंग व्यवस्था के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री विश्वदीप, एडिशनल एसपी, अभिषेक वर्मा, रिटर्निंग ऑफिसर, लोक निर्माण विभाग के ईई श्री जी आर जांगड़े सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन