Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: ठेका श्रमिकों और महिला संगठन की सदस्यों ने ली मतदान करने की शपथ

Vivek Sahu

Fri, Mar 22, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान)  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में मतदाताओं को जागरूक करने जिले में स्वीप की गतिविधियां जारी हैं। इसी कड़ी में शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय कटघोरा में प्राचार्य डॉ. एम. एम. जोशी के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम चलाया गया।   छात्र-छात्राओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। शासकीय महाविद्यालय दीपका में स्लोगन प्रतियोगिता के माध्यम से युवा मतदाताओं को मतदान का महत्व बताते हुए रोचक नारों के साथ मतदान में शामिल होने प्रेरित किया गया। इसी तरह विद्यार्थियों की मानव श्रृंखला बनाकर, पोस्टर के माध्यम से मतदान का महत्व बताया गया। इसी कड़ी में शासकीय महाविद्यालय ग्राम्य भारती हरदीबाजार, मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय लाफा पाली में छात्र-छात्राओं द्वारा शपथ लेकर मतदान जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया। लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में स्वसहायता समूह से जुड़ी महिलाओं तथा ठेका श्रमिकों ने भी मतदान का शपथ लिया। करतला ब्लॉक के मुस्कान महिला संगठन, जनपद पंचायत पाली के संगम महिला, सखी महिला समूह की महिलाओं ने शत-प्रतिशत मतदान करने की शपथ ली। महिलाओं ने निष्पक्ष होकर मतदान करने की शपथ ली। इसी तरह एसईसीएल कोरबा मानिकपुर खदान क्षेत्र में कार्मिक प्रबंधक श्री विनोद सिंह के दिशा-निर्देशन में सुरक्षा संदेश के साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान के तहत ठेका श्रमिकों द्वारा मतदान की शपथ ली गई। ठेका श्रमिकों को बताया गया कि लोकतंत्र में एक-एक वोट का कितना महत्व है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन