Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: दशहरा को लेकर कोरबा पुलिस द्वारा डायवर्सन और पार्किंग मैप जारी। 300 पुलिस बल के साथ किए गए पुख़्ता इंतज़ाम।

Vivek Sahu

Sat, Oct 12, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) जिला कोरबा में दिनांक 12.10.2024 को दशहरा त्योहार मनाया जाना है । जिसके लिये राजेश कुकरेजा भापुसे. प्रभारी पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन पर शांतिपूर्ण व्यवस्था बनाये जाने के उद्देश्य से पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिसमें सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी और कर्मचारी, यातायात बल, नगर सैनिक व वन कर्मी मिलाकर 300 से ज़्यादा अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस के द्वारा एक मैप जारी किया गया है जिसमें बताया गया है की बडी गाडी सुबह 05 बजे से रात 12 बजे तक प्रतिबंधित रहेंगी। जिसके लिये निम्न डायवर्सन पॉइंट लगाया गया है। पार्किंग स्थल 1. ब्लूबर्ड स्कूल। 2. कल्पतरू तिराहा। 3. घंटाघर ओपन थियेटर। 4. बुधवारी सर्कस मैदान। 5. जैन चौक पार्किंग। 6. आरामशीन रोड। 7. मल्टी स्टोरी पार्किंग। डायर्वसन मार्ग छोटी गाडियो व बस के लिए 1. बरबसपुर से बालको, दर्री, कटघोरा होते हुये बिलासपुर मार्ग। 2. ईमलीडुग्गु रेल्वे स्टेशन, मानिकपुर मार्ग। 3. गुरूघासीदास तिराहा से मानिकपुर, रेल्वे स्टेशन मार्ग । 4. एस.सी.सी. पेट्रोल पम्प से राताखार, प्रगतिनगर, दर्री, कटघोरा मार्ग । 5. कोसाबाडी चौक से।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन