Wednesday 25th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: डॉ. महंत व सांसद ने जनता का आभार जताया

Vivek Sahu

Wed, May 8, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने कोरबा संसदीय क्षेत्र की जनता व समस्त मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। डॉ.महंत व सांसद ने कहा है कि आम जनता का प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष समर्थन व सहयोग उन्हें प्राप्त हुआ है। जनता का आशीर्वाद सदैव महंत परिवार के साथ रहा है और इस चुनाव में भी भरपूर आशीर्वाद मिला है। मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और अपने मताधिकार का प्रयोग किया है, जिसके लिए वे साधुवाद व बधाई के पात्र हैं।   नेता प्रतिपक्ष व सांसद ने इस उम्मीद के साथ कि जनता का स्नेह परस्पर बना रहेगा, समस्त संसदीय क्षेत्रवासियों को पुन: आभार प्रेषित किया है। -----

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन