Monday 23rd of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका का कोरबा प्रवास 11 एवं 12 जुलाई को।

Vivek Sahu

Fri, Jul 11, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) छत्तीसगढ़ राज्य के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका 11 एवं 12 जुलाई को कोरबा प्रवास पर रहेंगे।   प्राप्त जानकारी के अनुसार महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका 11 जुलाई को शाम 4.00 बजे सर्किट हाउस बिलासपुर से प्रस्थान कर शाम 5.30 बजे एनटीपीसी गेस्ट हाउस कावेरी भवन कोरबा पहुंचेंगे एवं रात्रि विश्राम करेंगे।   महामहिम राज्यपाल श्री डेका 12 जुलाई को प्रातः 9.45 बजे कावेरी भवन से प्रस्थान कर 9.55 बजे कलेक्टोरेट पहुंचेंगे। वे यहां एक पेड़ मॉं के नाम पोधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। दोपहर 11.50 बजे कलेक्टर आफिस से एनटीपीसी कावेरी भवन के लिए प्रस्थान कर लंच करेंगे। वे दोपहर 1 बजे पोड़ी उपरोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे और पोड़ी उपरोड़ा मुख्यालय में दोपहर 1.30 बजे एक पेड़ मां के नाम पोधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे यहां से अपरान्ह 3 बजे राजभवन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन