Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: बालको में विश्व महिला दिवस पर महिला कर्मचारियों का सम्मान

Vivek Sahu

Sun, Mar 10, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) विश्व महिला दिवस के अवसर पर बालको ने एल्युमिना कैंटीन में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोरबा उपभोक्ता फोरम की अध्यक्ष सुश्री रंजना दत्ता उपस्थित थी। बालको की प्रमुख मानव संसाधन अधिकारी ने मुख्य अतिथि को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।   बालको के सीईओ राजेश कुमार और मुख्य अतिथि की उपस्थिति में उत्कृष्ट योगदान के लिए बालको महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी के साथ अपनी सफल यात्रा का अनुभव साझा करते हुए कहा कि हम सभी को महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान का जश्न मनाना चाहिए। विश्व महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के उल्लेखनीय कार्यों पर विचार साझा करते हुए मुख्य अतिथि सुश्री रंजना दत्ता ने कहा कि बालको में महिला कर्मचारियों का योगदान प्रशंसनीय है। महिला विकास और सशक्तिकरण से ही देश की प्रगति को दोगनी रफ्तार मिलेगी। एक सफल महिला की कहानी अन्य सभी महिलाओं के लिए प्रेरणादायी होती हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाये गए विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी सभी महिलाओं तक पहुंचानी चाहिए। महिलाओं को अपने अधिकारों के विषय में जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि संभावनाओं के समान अवसर पर महिलाएं खुद ही क्षमता का विकास कर सकती हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन