Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: पंचायत एतमानगर के सैकड़ो ग्रामीणों ने दिया चुनाव बहिष्कार की चेतावनी ना मिली सड़क के सुविधा न ही बिजली.

Vivek Sahu

Tue, Oct 31, 2023
कोरबा ( न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़ में चुनावी घोषणा के बाद कोरबा जिले के चारों विधानसभा में तैयारी जोरों पर हैं। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र ग्राम पंचायत एतमानगर गांव के ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने पंचायत घेराव कर कहा कि गांव में लगभग 77 वर्ष बीत जाने के बाद भी पक्की सड़क नहीं, बिजली न होने से अंधेरों में जिंदगी बिताते को है मजबूर और भू विस्थापित के आर्थिक विकास का शासन का कोई योजना का लाभ नहीं मिला, यहां तक की हम गांव वाले मतदान करने लगभग 12 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है, इन सभी मांगों को लेकर 29 अक्टूबर रविवार को सैकड़ों की संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने एतमानगर पंचायत का घेराव कर कहा कि मांग पूरी न होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी। ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव आदिवासी बाहुल्य गांव है, उसके बावजूद भी सड़क, बिजली- पानी जैसे समस्याओं से जूझ रहे हैं,

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन