Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: ध्वजा वितरण व भजन के साथ घर-घर दे रहे निमंत्रण।

Vivek Sahu

Sun, Jan 14, 2024
कोरबा ( न्यूज उड़ान) अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए बीजेपी नेता विकास महतो के साथ कार्यकर्ताओं की टोली घर-घर जाकर अक्षत वितरण कर निमंत्रण दे रहे हैं। खास बात यह कि निमंत्रण भ्रमण के दौरान भजन कीर्तन करती हुई टोली के साथ हनुमान रूप धरे भी कार्यकर्ता साथ रहते हैं। घर पर लगाने के लिए ध्वजा का भी वितरण किया जा रहा है। बुधवार की शाम निहारिका स्थित श्री महामृत्युंजय मंदिर में पूजा अर्चना कर मंदिर समिति के वरिष्टगणों, पदाधिकारियों व अन्य सदस्यों के साथ कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। नगर निगम आवासीय परिसर में घर-घर जाकर पूजित अक्षत, राम मंदिर का चित्र एवं निमंत्रण पत्र प्रदान कर 22 जनवरी को दीपोत्सव एवं महाआरती में शामिल होने की अपील की। बजरंग दल के जिला अध्यक्ष राणा के साथ बजरंग दल के सदस्य भी शामिल रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन