Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: चुनाव में सहयोग के लिए जयसिंह ने जताया जनता का आभार, कहा पहली बार समर्थकों में दिखी इतनी ऊर्जा।

Vivek Sahu

Sat, Nov 18, 2023
 कोरबा विधानसभा क्षेत्र क्र. 21 के कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा विधानसभा क्षेत्र के समस्त मतदाता भाई-बहनों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया है।   कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि पिछले माह से ही मेरे चुनाव प्रचार के दौरान से लेकर मतदान दिवस तक हर कदम पद साथ देने वाले कांग्रेस के जांबाज साथियों सहित सामाजिक संगठनों, व्यापारी बंधुओं, सभी समाज के सम्मानीय पदाधिकारी एवं सदस्यगण, ऑटो संघ, डीजल ऑटो संघ, इलेक्ट्रिक ऑटो संघ, कारपेंटर संघ, पेंटर संघ, हॉकर संघ, प्रेस क्लब, इलेक्ट्रानिक प्रेस क्लब, रोटरी, लायंस, जेसीस क्लब, मालवाहक ऑटो संघ, रिक्शा, ठेला, हमाल संघ, चौपाटी समिति, ड्राइवर संघ, महिला समूह, महिला समिति सहित समस्त समाज, व्यापारी, संघ, क्लब के साथियों ने मेरा साथ दिया समर्थन किया।   जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि इससे पहले कोरबा विधानसभा क्षेत्र से मैने 3 बार चुनाव लड़ा लेकिन आज से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित समस्त क्षेत्रवासियों मे इतना उत्साह पहली बार देखने को मिला। उन्होने बताया कि कोरबा विधानसभा का पुरा क्षेत्र अंतर्गत आता है लेकिन कोरबा विधानसभा क्षेत्र मे कई गांव आते है जैसे कुमगरी, चोरभट्ठी, बरेड़ीमुड़ा, डुमरमुडा, भाठापारा, कुदूरमाल, गोपालपुर, स्याहीमुड़ी, रामनगर, राजीव नगर, डाडपारा, नागीनभांठा, सलिहाभांठा, सेमीपाली, सुमेंधा, बलगी, डगनियाखार, छुराकछार, चन्द्रनगर, केंदईखार, लाटा, अगारखार, भिलाईखुर्द बरबसपुर, दुरपा, बरमपुर, रापाखर्रा, कर्रानाला आदि ग्राम भी शामिल है। इन गांवों मे मतदान के लिए उत्साह देखते ही बन रही थी।   पुरे चुनाव प्रचार के दौरान एक दो छूट-पूट सामान्य घटना को छोड़कर तो मतदान शांति पूर्ण से संपन्न हुआ। जयसिंह अग्रवाल ने मतदान मे लगे शासकीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन