Wednesday 25th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: करतला पुलिस ने पशु तस्करों के विरूद्ध की कार्यवाही

Vivek Sahu

Wed, Apr 3, 2024
कोरबा। करतला पुलिस को दिनांक 02.04.2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि अधिक मात्रा में पशु तस्करों द्वारा पशु (बैल) वगैरह को ग्राम बडमार रास्ते से होकर ले जाने वाले हैं। सूचना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) के दिशा निर्देश, अति पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा यूबीएस चौहान (रापुसे) एवं एसडीओपी बी मिंज (रापुसे) के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करतला आशीष कुमार सिंह द्वारा अपने स्टाफ के साथ ग्राम बडमार के पास घेराबंदी कर 46 बैलों को बरामद किया। इस दौरान कुल 06 आरोपी 01. कैलास यादव निवासी सिसरिंगा रायगढ, 02. रामकुमार कुम्हार निवासी कुदरीपारा धरमजयगढ, 03. ⁠दरसराम यादव निवासी सरगबुंदिया उरगा, 04. नानसाय निवासी काडरो बागबहार, 05. भरोस राम अगरिया निवासी सिसरिंगा रायगढ़ तथा 06. रामप्रसाद नागवंशी निवासी काडरो बागबहार के विरूद्ध छ0ग0 कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तहत कार्यवाही कर सभी 06 आरोपीयों को हिरासत में लेकर थाना लेकर गये। सभी आरोपीयों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना करतला पुलिस की भूमिका सराहनीय रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन