Wednesday 25th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: शिवरीनारायण जिला जांजगीर  क्षेत्र के मोटर सायकल चोर को गिरफतार कर कटघोरा पुलिस ने भेजा जेल

Vivek Sahu

Mon, May 20, 2024
कोरबा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा जिले में चोरी की घटना पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू बी एस चौहान एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा श्रीमती नेहा वर्मा एवं एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर के द्वारा थाना प्रभारी कटघोरा धर्म नारायण तिवारी को निर्देशित करते हुए कटघोरा व आसपास के क्षेत्र में हुई मोटर सायकल की चोरी की पतासाजी व बरामदगी हेतु टीम गठित करते हुए सघन जांच की गई। जिसमें मुखबिर की सूचना पर कटघोरा पुलिस के द्वारा कटघोरा क्षेत्र से दिनांक 12/5/24 को चोरी हुए मोटर सायकल होण्डा लियो चलाते हुए व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जो स्वयं को ग्राम कामता, थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा का निवासी आशीष मनहर होना बताया। जो बिलासपुर, कोरबा, कटघोरा क्षेत्र से मोटर सायकलों की चोरी कर 2 मोटर सायकल शिवरी नारायण अपने घर में तथा 4 मोटर सायकल अमलड़िहा के जंगल मे छुपा कर रखना तथा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करना बताया। आरोपी की निशानदेही पर कटघोरा पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से 4 हीरो डीलक्स, 1 हीरो पैशन प्रो, 1 होंडा शाइन, 1 होंडा लियो कुल 7 मोटर सायकल बरामद कर आरोपी पर विधिवत कार्यवाही कर न्याययिक रिमांड पर जेल दाखिल किया। *वाहन विवरण* 1. हीरो सीडी डीलक्स क्रमांक CG12AB8958, CH No. MBLHA11EB9E12494, ENG.NO. HA11ECB/9E38291 2. हीरो एच. एफ. डीलक्स, काला रंग, बिना नम्बर, CH NO. MPLHAW144MGA08168, ENG.NO. HA11ES/MG07910 3.हीरो एच. एफ. डीलक्स, CG 12 AM 8406, CH.NO. MBLHA11ATF9K609, ENG. NO. HA11EJF/9K70280 4. हीरो एच. एफ. डीलक्स, CG 12 AW 5414, CH. NO. MBLHAR232JHG20205, ENG. NO. HA11ENJ/HG29142 5. होंडा शाइन , काला रंग, बिना नम्बर, CH. NO. ME4JC36NAF7258384, ENG. NO. JC36E7/3935061 6. होण्डा लियो, CG 12 AS 3291, 7. हीरो पैशन प्रो, काला रंग , बिना नम्बर, CH. NO. MBLHAW015KHC10967, ENG. NO. HA10ACK/HC17695

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन