Monday 23rd of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: कोरबा पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों पर निरंतर प्रहार - गांजा बिक्री करने वालों पर कार्रवाई में 2 आरोपी गिरफ्तार।

Vivek Sahu

Sun, Aug 31, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर तथा नगर पुलिस अधीक्षक/अनुभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में जिले में नशे के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।   इसी कड़ी में थाना बालकोनगर एवं थाना कटघोरा पुलिस द्वारा मादक पदार्थ गांजा के अवैध बिक्री करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की गई।   थाना बालकोनगर कार्यवाही अपराध क्रमांक – 549/2025 धारा 27 एनडीपीएस एक्ट आरोपी – बीर लाल मिश्रा पिता स्व. ननकी प्रसाद मिश्रा उम्र 62 वर्ष साकिन चेकपोस्ट बालको, थाना बालकोनगर, जिला कोरबा (छ.ग.) जप्ती – आरोपी के पास से एक चिलम, माचिस एवं सफेद रंग के प्लास्टिक के छोटे-छोटे 07 पैकेट में रखा कुल 10.5 ग्राम गांजा जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। थाना कटघोरा कार्यवाही अपराध क्रमांक – 306/2025 धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट आरोपी – दुष्यंत जायसवाल पिता स्व. बृजलाल जायसवाल उम्र 36 वर्ष साकिन ग्राम बिझरा, धोबी मोहल्ला, थाना कटघोरा, जिला कोरबा (छ.Г.) जप्ती – आरोपी के पास से एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी अंदर झिल्ली में भरा 330 ग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹3300/-) बरामद किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस की अपील कोरबापुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि— किसी भी प्रकार की नशीली दवाओं/गांजा का सेवन या उसका अवैध व्यापार क़ानूनन अपराध है। ऐसे कृत्य से न केवल सामाजिक वातावरण खराब होता है बल्कि युवाओं का भविष्य भी बर्बाद होता है। आमजन यदि अपने आस-पास किसी भी प्रकार की नशे से जुड़ी गतिविधि देखते हैं तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन