Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: कोरबा आज आरपी नगर फेस-1 में भारी आतिशबाजी के साथ साढ़े 8 बजे किया जाएगा रावण दहन, विद्या भारती के प्रांत अध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर और डॉ एचआर प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि होंगे शामिल

Vivek Sahu

Tue, Oct 24, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान) : शहर की सबसे बड़ी दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति कोसाबाड़ी आरपी नगर फेस 1 द्वारा दशहरा महोत्सव की तैयारी पूर्ण कर ली गई है । इस भव्य कार्यक्रम में विद्या भारती के प्रांत अध्यक्ष जुड़ावान सिंह ठाकुर और प्रसाद नेत्रालय के संचालक डॉ एच आर प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे । रावण के साथ मेघनाथ और कुंभकरण के भी जलेंगे पुतले पूजा समिति के सचिव अंकित तिवारी ने बताया कि आज मंगलवार को शाम 7:00 बजे दशहरा मैदान में बाजे गाजे के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के दरबार की आकर्षक झांकी निकाली जाएगी। इसी के साथ आसमान को चकाचौंध कर देने वाली आतिशबाजी का दौर भी शुरू कर दिया जाएगा । इसके उपरांत ठीक 8:30 बजे 65 फ़ीट ऊंचे रावण के अलावा मेघनाथ और कुम्भकर्ण के पुतले का दहन किया जाएगा । अंकित ने यह भी बताया कि 26 अक्टूबर की शाम दशहरा मैदान में छत्तीसगढ़ के विख्यात जसगायक विवेक शर्मा आकर्षक झांकियां के साथ मां भगवती की आराधना में अपने जागरण की प्रस्तुति देंगे दशहरा मैदान से लगे मार्ग पर वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध दशहरा उत्सव में शामिल होने वाले शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा ना हो इसके लिए पूजा समिति एवं पुलिस प्रशासन द्वारा चाक चौबन्ध व्यवस्था की गई है । यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए दशहरा मैदान से लगे मार्ग को वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है । दो पहिया और चार पहिया वाहनों से आने वाले लोगों के लिए पार्किंग हेतु निर्देश बोर्ड लगाया गया है । लोगों से अपील की जाती है कि कार्यक्रम स्थल से एक किलोमीटर की दूरी पर वाहनों को पार्किंग करना उनके लिए ज्यादा सुविधाजनक होगा । सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद कोसाबाड़ी दशहरा मैदान आरपी नगर फेज 1 के भीतर और उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी । इसके अलावा दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति एवं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं । दशहरा मैदान के आसपास जहां पुलिस के जवान मुस्तैद रहेंगे वहीं कुछ जवान सिविल ड्रेस में भी गस्त पर रहेंगे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन