Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: लखन देवांगन के प्रचार में सक्रिय महिला मोर्चा, घर-घर जाकर मांग रहे भाजपा के लिए समर्थन

Vivek Sahu

Mon, Nov 6, 2023
कोरबा। विधानसभा चुनाव में कोरबा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लखन लाल देवांगन के लिए वोट अपील और भाजपा को समर्थन देकर इस बार छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने का आव्हान महिला मोर्चा के द्वारा किया जा रहा है। भाजपा महिला मोर्चा और इसके संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा वार्ड-वार्ड घर-घर जाकर भाजपा के लिए वोट अपील की जा रही है। कोरबा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी लखन लाल देवांगन को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान करते हुए महिला मोर्चा के पदाधिकारी उनके महापौर कार्यकाल की भी याद दिला रहे हैं। नगर वासियों को बताया जा रहा है कि महापौर रहते हुए किस तरह से श्री देवांगन ने पूरे नगर निगम क्षेत्र का विकास किया और कोई भी ऐसा वार्ड नहीं रहा जहां उनके काम आज भी याद न किए जाते हों। महिला मोर्चा ने बताया कि आज विधानसभा क्षेत्र की जनता कांग्रेस के हाथों में नगर निगम और कोरबा में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व चुनकर पछता रही है। अपनी गलती का सुधार करने की मंशा जनता ने अपने मन में ठान लिया है और आने वाले 17 नवंबर को भाजपा के कमल निशान पर ज्यादा से ज्यादा बटन दबाकर विजयी बनाने के लिए काम कर रहे हैं। महिला मोर्चा के द्वारा घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार करने से लखनलाल देवांगन को भरपूर समर्थन मिल रहा है। महिला मोर्चा ने कहा है कि कोरबा विधानसभा ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ में भी भाजपा चुनकर आने वाली है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन