Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: अभिभावकों के लिए डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल में पोषण जागरूकता सत्र का आयोजन।

Vivek Sahu

Sat, Nov 23, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल में दिनांक 20 और 21 नवम्बर को दो दिवसीय पोषण जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया जिसमें अभिभावकगण अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाये । न्यू कोरबा अस्पताल से डॉ. रिया दुबे को आमंत्रित किया गया था। डॉ. रिया दुबे ने अभिभावकों को बताया कि बच्चों को किस प्रकार का संतुलित एवं पौष्टिक आहार दें ताकि उनका सेहत ठीक रहें और उनका रूचि संतुलित एवं पौष्टिक आहार खानें में लगे। उन्होनें कहा कि आज के बच्चे जंक फूड को अधिक पसंद करते हैं लेकिन माता-पिता ही इन सबसे दूर कर उन्हें पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक कर सकते हैं। बच्चों को सुबह उठकर सैर के लिए प्रेरित करें, लेकिन उससे पहले माता-पिता को स्वयं सैर करना चाहिए। इस अवसर पर अभिभावकों के साथ स्कूल के प्राचार्य डॉ. सुनील जेम्स, किड्जी कोऑर्डिनेटर श्रीमती रूपसी त्रिपाठी और सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं भी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन