Monday 23rd of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: कनौजिया राठौर समाज के लोगों ने किया भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी से मुलाकात।

Vivek Sahu

Fri, Aug 29, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )कनौजिया राठौर समाज के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी से भेंट मुलाकात किया गया यह मुलाकात का कार्यक्रम ट्रांसपोर्ट नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रखा गया था जहां कनौजिया राठौर समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य गणों द्वारा मुलाकात के दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी का पुष्प -गुछ के साथ स्वागत किया गया स्वागत पश्चात राठौर समाज के पदाधिकारीयों द्वारा समाज की आवश्यकताओं के बारे में श्री मोदी जी को अवगत करायाl   वही कार्यक्रम मे उपस्थित श्री मोदी ने कनौजिया राठौर समाज की आवश्यकताओं को जाना और उसे पूर्ण करने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए कहा कि हम विकसित भारत के मिशन पर है जिसे 2047 तक पूरा करने का संकल्प हमारे देश के प्रधानमंत्री द्वारा लिया गया है। और हम सब भी इस संकल्प में कैसे अपनी भागीदारी सिद्ध करें यह हमें सोचने का समय है क्योंकि यह हमारी राजनीतिक, सामाजिक के अलावा व्यक्तिगत जवाबदारी भी है ताकि हम हमारे आने वाली पीढ़ी को एक नए आत्मनिर्भर विकसित भारत दे सके l और विकसित भारत के इस संकल्प को पूरा होते हुए हम सब इसके साक्षी बने l इस कार्यक्रम में कनौजिया राठौर समाज के अध्यक्ष सीताराम राठौर, सचिव हरीश राठौर, कोषाध्यक्ष छवि राठौर, विजय राठौर गोविंद राठौर के साथ काफी संख्या में राठौर समाज के लोग इस मुलाकात कार्यक्रम में शामिल रहे l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन