Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: सजग कोरबा के तहत पुलिस ने की सघन जांच।

Vivek Sahu

Tue, Mar 19, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) आम चुनाव 2024 की घोषणा के साथ ही जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है।इसके साथ ही पुलिस अपनी तैयारियों में जुट गई है। पुलिस पर चुनाव में कानून व्यवस्था बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी होती है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए कोरू में बाहर से आकर डेरा लगाने वाले, होटल लाॅज, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड मे संदिग्ध व्यक्तियों चेकिंग करने निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यू.बी.एस. चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवेक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना चौकी के द्वारा मुख्य रेल्वे स्टेशन कोरबा, बस स्टैण्ड एवं शहर के आसपास बाहर से आकर डेरा लगाने वाले, बिना मुसाफिरी दर्ज कराए तथा संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग की गई। डेरा लगाने वालो, बिना मुसाफिर दर्ज कराए लोगो तथा होटल लाॅज में बाहर से आकर रूके लोगो को भी चेक किया गया। पुलिस टीम के द्वारा सजग कोरबा अभियान के तहत आम जनता से अपील करती है कि बिना पहचान पत्र/मोबाईल नंबर के किसी भी बाहरी व्यक्ति को कमरा किराए पर ना दे। बाहरी व्यक्तियो को मकान व भवन किराए पर देने के बाद दस्तावेज समेत जानकारी संबंधित थाना में जमा करा देवें। आने वाले दिनो में पुलिस द्वारा अभियान चलाकर किराएदारो की सघन जांच की जाएगी। मकान मालिक द्वारा लापरवाही बरतने पर उनके विरूद्ध भी सख्त कार्यवाही की जावेगी। जिलेवासियों को सुरक्षा का बोध कराने और आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने जिले के सभी थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने चेकिंग अभियान निकाला। चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन