Monday 23rd of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: पत्रकार सोसायटी के राजेन्द्र जायसवाल अध्यक्ष निर्वाचित

Vivek Sahu

Thu, Oct 6, 2022
कोरबा| कोरबा प्रेस क्लब अंतर्गत पत्रकार गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित,कोरबा के प्रतिष्ठापूर्ण निर्वाचन में राजेन्द्र जायसवाल संस्था के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। दादू मनहर उपाध्यक्ष एवं सुखसागर मन्नेवार जिला सहकारी संघ के सदस्य चुने गए हैं। संस्था के कार्यालय प्रेस क्लब तिलक भवन में निर्वाचन अधिकारी एस. के. फ्रैंकलीन एवं आर.पी. मसीह प्राधिकृत अधिकारी के द्वारा निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इससे पहले 30 सितंबर को संचालक मंडल के 11 सदस्य पदों के लिए निर्वाचन संपन्न हुआ था जिसमें राजेन्द्र जायसवाल, राकेश श्रीवास्तव, सुखसागर मन्नेवार, रामेश्वर ठाकुर, मनोज ठाकुर, श्रीमती राजश्री गुप्ते, पूजा साहू, दादू लाल मनहर, नरेंद्र कुमार रात्रे, रघुनंदन सोनी, रंजन कुमार प्रसाद निर्वाचित हुए थे। इन 11 सदस्यों के द्वारा आज गुरुवार को संस्था के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष व जिला सहकारी संघ सदस्य के लिए मतदान किया गया। उपाध्यक्ष और सहकारी संघ सदस्य के लिए क्रमशः दादूलाल मनहर व सुखसागर मन्नेवार निर्विरोध निर्वाचित हुए। अध्यक्ष के लिए राजेन्द्र जायसवाल एवं राकेश श्रीवास्तव के मध्य मुकाबला रहा। 11 सदस्यों में से 8 सदस्यों ने राजेंद्र जायसवाल के पक्ष में मतदान किया। राकेश श्रीवास्तव को 3 मत प्राप्त हुए। निर्वाचित तीनों पदाधिकारियों को प्राधिकृत निर्वाचन अधिकारियों के द्वारा निर्वाचन का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन