Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: शराब के नशे में पत्नी से मारपीट करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

Vivek Sahu

Thu, Apr 17, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान )दिनांक 14.04.2025 को थाना दर्री अंतर्गत अयोध्यापुरी क्षेत्र में निवासरत एक महिला द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि उसका पति, शराब के नशे में आकर उसके साथ गाली-गलौच एवं मारपीट कर रहा है।   सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा आरोपी अनिल कुर्रे पिता राजू सिंह कुर्रे, उम्र 31 वर्ष, निवासी अयोध्यापुरी, थाना दर्री, जिला कोरबा को मौके पर पाया गया। पुलिस उपस्थिति में भी आरोपी अत्यधिक उत्तेजित होकर पत्नी से दुर्व्यवहार करता रहा एवं थाना परिसर में हंगामा करते हुए शांति भंग की स्थिति उत्पन्न कर रहा था। मौके की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को पुलिस द्वारा तत्काल हिरासत में लिया गया। प्रथम दृष्टया आरोपी का कृत्य शांति भंग करने योग्य प्रतीत होने पर उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 170 के अंतर्गत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। उपरांत धारा 126(बी) एवं 135(3) BNSS के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जमानतदार के अभाव में न्यायिक अभिरक्षा में उप जेल कटघोरा भेजा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन