Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: कोरबा में अखिल भारतीय हिंदू महासभा का भव्य संभाग स्तरीय प्रथम सम्मिलन सम्पन्न।

Vivek Sahu

Mon, Apr 14, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़: अखिल भारतीय हिंदू महासभा का छत्तीसगढ़ स्तरीय सम्मेलन कोरबा ज़िले में धूमधाम से संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में संगठनात्मक विस्तार एवं हिंदू समाज की भावनाओं को संगठित करने हेतु कई अहम निर्णय लिए गए। कार्यक्रम में जिलेभर से कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित हुए, जिसमें कोरबा से राहुल गुप्ता को ज़िलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही विकास बंसल, जो शोभा देवी मेमोरियल फाउंडेशन (गौसेवा कोरबा) के अध्यक्ष हैं, को ज़िला गौरक्षा प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर अन्य पदाधिकारियों में रितिक वानखेड़े (महामंत्री), सत्या जयसवाल (हिंदू बोर्ड प्रचारक), नरेंद्र जयसवाल (मीडिया प्रभारी), नीतीश यादव (ज़िला प्रचारक), तथा प्रभात साहू (ज़िला कोषाध्यक्ष) को नियुक्त किया गया। सभी को संगठन द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपा गया। सम्मेलन की गरिमा कोरबा नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर, मीडिया चीफ ब्यूरो कमलेश यादव, संभाग अध्यक्ष बिलासपुर निखिल अग्रवाल, तथा सक्ती ज़िला अध्यक्ष फूलचंद डनसेना की उपस्थिति से और बढ़ गई। प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “अखिल भारतीय हिंदू महासभा का उद्देश्य केवल संगठनात्मक विस्तार नहीं, बल्कि ‘गौ माता की रक्षा, सेवा’ और ‘हिंदू राष्ट्र की पुनर्स्थापना’ है। समाज में सनातन मूल्यों की पुनर्स्थापना के लिए यह आंदोलन निरंतर गतिशील है।” वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण विजय जायसवाल ने संगठन की मजबूती और सक्रिय कार्यशैली पर बल देते हुए कहा, “युवा कार्यकर्ताओं की भागीदारी और तत्परता संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। हमें गाँव-गाँव, गली-गली जाकर हिंदू समाज को संगठित करना है।” कार्यक्रम का समापन संगठन की एकता, अनुशासन और जनजागरण की प्रतिबद्धता के साथ हुआ। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने ‘हिंदू राष्ट्र’ की दिशा में कार्य करने का संकल्प लिया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन