Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: अवैध शराब के विरुद्ध कोरबा पुलिस की सघन कार्यवाही लगातार जारी।

Vivek Sahu

Fri, May 2, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में कोरबा पुलिस द्वारा जन शिकायतों के आधार पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।   इसी क्रम में कटघोरा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5, बिंझवार मोहल्ला में की गई, जहां चार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गई।   पुलिस टीम को मौके पर भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब और लाहन बरामद हुई। छापे के दौरान कुल 70 लीटर कच्ची महुआ शराब और 10 क्विंटल महुआ लाहन जब्त की गई।   जिसे बाद में मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके साथ ही शराब निर्माण में उपयोग होने वाले भट्ठी और बर्तन भी पुलिस द्वारा ज़ब्त किए गए।   कोरबा पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान के दौरान कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 109 लीटर अवैध शराब एवं शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरण जप्त किए गए। आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के अंतर्गत की गई कार्यवाही: 1️⃣ थाना कटघोरा * संजय केवट निवासी बिंझवार मोहल्ला कटघोरा * महिला आरोपी, निवासी छुरी बिंझवार मोहल्ला कटघोरा * सुखरू केवट, निवासी छुरी बिंझवार मोहल्ला कटघोरा 2️⃣थाना उरगा * सुभाष गुप्ता निवासी पताढी उरगा *▶️ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत की गई कार्यवाही:* 1️⃣ चौकी राजगामार * दिलचंद आदिले, निवासी करूमौहा राजगामार 2️⃣ थाना कटघोरा * महिला आरोपी निवासी छुरी कला बिजवाड़ मोहल्ला कटघोरा सभी आरोपियों पर विधिवत कारवाही की जा रही है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन