Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: पांच माह से फरार चल रहे अमानत में खयानत करने वाले सेल्स मेन को कोतवाली पुलिस द्वारा जिला जांजगीर से किया गया गिरफ्तार

Vivek Sahu

Thu, Jul 27, 2023
कोरबा।  दिनांक22.02.2023 को प्रार्थी विक्रम अग्रवाल पिता त्रिलोकचंद अग्रवाल उम्र 43 वर्ष निवासी जायसवाल गली पुरानी बस्ती कोरबा का थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रदीप कुमार तांडे नामक युवक इसके गणपति इंटरप्राईजेस नामक थोक दुकान में सेल्स मेन का काम करता था जो जिले के अन्य व्यपारियों से नगदी रकम वसूली का काम करता था जो लालच वश शहर के विभिन्न व्यपारियों से लगभग 2,27,786 / रूपये को वसूलकर दुकान में जमा नहीं किया है कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली कोरबा में धारा 408 भादवि का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। मामले में पुलिस अधीक्षक महोदय यू उदय किरण को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक वर्मा एंव नगर पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा विश्वदीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन पर नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में आरोपी की लगातार पतासाजी की जा रही थी जो अपने सकूनत से फरार चल रहा था। जो मुखबीर सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपी प्रदीप कुमार तांडे को उसके ग्राम सोनादुल्ला, थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा से दिनांक 26.07.23 को पकड़कर थाना लाये पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना अपराध स्वीकार करने पर विधिवत गिरफ्तार माननीय न्यायालय पेश किया गया । उपरोक्त कार्यवाही में नगर निरीक्षक रूपक शर्मा के नेतृत्व में स.उ.नि. अफसर हुसैन खान, आर. चंद्रकांत गुप्ता व आर. सुनील राजपूत की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन