Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के अंदर और दूसरे राज्य झारखंड मध्य प्रदेश से किया गया बरामद

Vivek Sahu

Fri, Dec 8, 2023
पुलिस मुख्यालय नया रायपुर (छ.ग.) एवं कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज बिलासपुर (छ.ग.) से प्राप्त निर्देशानुसार पर कोरबा जिले में विशेष अभियान चलाकर गुम बालक/बालिकाओ को खोजने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके तारतम्य में जिला कोरबा में 01 नवम्बर 2023 से 06 दिसम्बर 2023 तक जिला स्तर पर *"ऑपरेशन मुस्कान"* अभियान चलाया गया है। जिसमें जिला कोरबा के गुम बालक/बालिकाओं को थाना/चौकीं से विशेष टीम बनाकर खोजकर उनके परिवार के सुपूर्द किया गया है। 01 नवम्बर 2023 से 06 दिसम्बर 2023 तक कुल 03 बालक, 12 बालिका, 12 परूष, 35 महिला कुल 62 गुम इसान को बरामद किया गया है। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेंद्र शुक्ला एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा (नोडल अधिकारी गुम इंसान) के मार्गदर्शन में जिला कोरबा के गुम बालक/बालिकाओं के लिये विशेष अभियान चलाकर जिले के विभिन्न थाना/चौकीं क्षेत्र के कुल 22 नाबालिग बच्चों को बरामद किया गया है। गुम बच्चों के कुछ प्रकरणों में आरोपियों द्वारा बहला फुसलाकर ले जाने के फलस्वरूप उनके कब्जे से बच्चों को छुडाकर आरोपियों को जेल भी भेजा गया है एवं भविष्य में भी जिला पुलिस द्वारा गुम बच्चों के बरामदगी हेतु अभियान निरंतर चलाया जावेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन