Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: बेमेतरा हादसे में उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने जताया दुःख, अधिकारियो से मांगी शीघ्र विस्तृत रिपोर्ट

Vivek Sahu

Sat, May 25, 2024
रायपुर (न्यूज उड़ान ) बेमेतरा के स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री में हुए हादसे पर उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने उद्योग, श्रम विभाग को फोन पर निर्देशित किया की तत्काल राहत कार्य शुरू करें।   घायल हुए श्रमिकों को बेहतर इलाज की व्यवस्था करें। हादसे में हुई लोगों की मौत पर मंत्री श्री देवांगन ने गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।   घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की और कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावितों की हरसंभव मदद कर रहा है।     https://youtu.be/LV-YyxZcYFg?si=rtxAc_wnmBiLkuev मंत्री श्री देवांगन ने बारूद फैक्ट्री में दुर्घटना के संबंध में फैक्ट्री के द्वारा सुरक्षा व श्रम मानको के पालन के संबंध में शीघ्र परीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने तथा पीड़ितों को नियमानुसार आवश्यक मदद उपलब्ध कराने निर्देशित भी कियाl   मंत्री श्री देवांगन ने अपने X सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्वीट कर लिखा है की बेमेतरा के बारूद फैक्ट्री स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड में आज दुखद हादसा की खबर आई है। घटना किन वजहों से हुई है, सुरक्षा व श्रम मानको के पालन के संबंध में शीघ्र परीक्षण करने के निर्देश उच्च अधिकारियों को निर्देश दिया गया है।   पीड़ितों को आवश्यक राहत दिलाने हेतु निर्देश दिया गया है।विभाग द्वारा राहत और बचाव हेतु सतत निगरानी की जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन