Monday 23rd of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च का आयोजन।

बिलासपुर( न्यूज उड़ान )आज दिनांक 09 फरवरी 2025, बिलासपुर में नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया। इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व कलेक्टर श्री अवनीश शरण (IAS) एवं पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) ने किया। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) उदयन बेहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ACCU) अनुज कुमार तथा सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों सहित नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल, एसडीएम बिलासपुर पीयूष तिवारी एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। फ्लैग मार्च शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार क्षेत्रों एवं संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा। फ्लैग मार्च का रूट पुलिस लाइन-सत्यम चौक-अग्रसेन चौक-CMD चौक-तारबाहर चौक-शिव टॉकीज चौक-गांधी चौक-गुरुनानक चौक-शनि मंदिर-राजकिशोर नगर चौक-अपोलो चौक-अमरैया चौक-चिंगराजपारा-रामायण चौक-अशोक नगर चौक-नूतन चौक-महामाया चौक-नेहरू चौक-सिम्स चौक-कोतवाली चौक-पुराना बस स्टैंड-मगरपारा चौक-जरहाभाठा-राजीव गांधी चौक-महाराणा प्रताप चौक-गुम्बर चौक-मिनी बस्ती-राजेन्द्र नगर चौक-अम्बेडकर चौक-वापस पुलिस लाइन था। इसमें जिला पुलिस बल के 500 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी एवं 50 से अधिक वाहन शामिल रहे। इस दौरान आमजन को निडर होकर मतदान करने हेतु जागरूक किया गया तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने का संदेश दिया गया। इसी तरह, ग्रामीण क्षेत्र में भी थाना-चौकियों के पुलिसकर्मियों द्वारा भी फ्लैग मार्च किया गया ताकि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हो सके। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में संपन्न हो।   नागरिकों से अपील की जाती है कि वे निष्पक्ष मतदान में सहयोग करें एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन