Monday 23rd of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: महावीर कोल वासरी विरोध में धरना पर बैठे प्रदर्शनकर्ताओं पर तेज़ बारिश और आंधी- तूफान के कारण ईट की दीवार गिरने से 05 लोग चोटिल हुए

Vivek Sahu

Fri, Jun 14, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) महावीर कोल वासरी विरोध में धरना पर बैठे प्रदर्शनकर्ताओं पर तेज़ बारिश और आंधी- तूफान के कारण ईट की दीवार गिरने से 05 लोग चोटिल हुए हैं। मौसम बिगड़ने एवं तेज आंधी तूफान की वजह से धरना स्थल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। धरना के प्रारंभ से अंत तक पुलिसकर्मी मौजूद थे, जिन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से चोटिल लोगों को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया एवं स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। • धरना स्थल पर हादसे में चोटिल लोगों को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र(CHC) कोटा भेजा गया, जो की CHC से डिस्चार्ज होकर वापस लौट गए। उक्त चोटिल व्यक्तियों के नाम - 1. आलोक गोस्वामी पिता जीतेन्द्र उम्र 18 साल निवासी पथर्रा। 2. अनुराग गोस्वामी पिता जीतेन्द्र उम्र 16 साल निवासी पथर्रा। 3. बजरहा केंवट पिता जोहन उम्र 42साल निवासी खरगहनी। 4. कमल गोंड पिता मुड़िया उम्र 65 साल निवासी खरगहनी। 5. शंकर यादव पिता मालिकराम उम्र 44 साल निवासी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन