Monday 23rd of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: ज्योति भूषण प्रताप सिंह विधि महाविद्यालय कॉलेज में वन्यजीव संरक्षण पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन।

Vivek Sahu

Fri, Nov 15, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) ज्योति भूषण प्रताप सिंह विधि महाविद्यालय में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित इस कार्यशाला में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें छात्रों और अन्य उपस्थित लोगों को इस कानून के 66 धाराओं और 4 अनुसूचियों के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया गया। कार्यशाला का उद्देश्य वन्यजीव संरक्षण में कानून की भूमिका को समझाना था। इसमें चर्चा की गई कि किस प्रकार सही कानून का पालन करके वन्यजीव अपराधों को रोका जा सकता है और वन्यजीव को न्याय दिलाया जा सकता है। टीम ने यह भी बताया कि वन्यजीव संरक्षण केवल संगठनों या सरकार तक सिमित नहीं है, बल्कि हम सभी की भागीदारी से ही वन्यजीवों की रक्षा संभव हो सकती है।   इसके अतिरिक्त, सर्पदंश जैसे संकटों से निपटने के तरीकों पर भी विशेष जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को आपात स्थिति में सही कदम उठाने के महत्व को समझाया गया ताकि सर्पदंश की घटनाओं में जीवन रक्षा की संभावना बढ़ सके। नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी की टीम जिले में निरंतर जन-जागरूकता के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।   इस ऐतिहासिक कॉलेज में आयोजित कार्यशाला वन्यजीव अपराधों के खिलाफ एक संगठित और प्रभावशाली कदम है, जो न केवल कानून की शक्ति को सामने लाता है, बल्कि युवाओं और समुदाय को प्रेरित करता है कि वे वन्यजीवों के संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. किरण चौहान, नोवा नेचर अध्यक्ष एम सूरज, जितेंद्र सारथी, मयंक बागची, सिद्धांत जैन,सहा प्राध्यापक महिपाल कहरा, श्रीमति रश्मि सिंह, श्रीमति भारती अहिरवार, सालिकराम, नवनीश रजक, सतेंद्र निर्मलकर और बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन