Monday 23rd of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: स्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला और जागरूकता रैली निकालकर मतदान में भागीदारी का दिया संदेश

Vivek Sahu

Thu, Aug 24, 2023
गरियाबंद विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिले में विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति के सदस्यों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके अलावा मतदाताओं का नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए मतदाता पुनरीक्षण अभियान भी चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखंड गरियाबंद के ग्राम नागाबुड़ा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के विशेष पिछड़ी जनजाति के सदस्यों ने भाग लेकर शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया। साथ ही समाज के सभी सदस्यों को निर्वाचन में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। इस दौरान कमार जनजाति के सदस्यों और स्कूली बच्चों ने ‘रेडी टू वोट’ लिखे शब्दों का मानव श्रृंखला निर्माण किया। साथ ही मतदाता जागरूकता रैली निकालकर ग्रामीणों को मतदान के लिए जागरूक किया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा और जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव भी शामिल हुए। कलेक्टर श्री छिकारा ने विशेष पिछड़ी जनजाति के सदस्यों और ग्रामीणों को आगामी निर्वाचन में अपने मताधिकार का उपयोग करने और लोकतंत्र में अपना योगदान देने की शपथ दिलाई। लोगों ने निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति एवं समुदाय से प्रभावित हुए बिना निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। मतदाता जागरूकता रैली में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नागाबुड़ा के स्कूली बच्चों ने मतदाता जागरूकता से संबंधित नारे ‘नागरिकों की है पहचान, सबसे पहले मत का दान’, ‘सबका यह अरमान है, करना सब मतदान है’, ‘आओ मिलकर अलख जगाएं शत प्रतिशत मतदान कराएं’ लिखे तख्तियों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। इस दौरान एसडीएम गरियाबंद श्री भूपेन्द्र साहू, उप संचालक पंचायत श्रीमती पदमनी हरदेल, सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन