Tuesday 24th of November 2026

ब्रेकिंग

पनिका समाज में संगठनात्मक एकता पर जोर, जिलाध्यक्ष का चुनाव होगा लोकतांत्रिक प्रक्रिया से।

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

डिजिटल पत्रकारिता को नई उड़ान देने का संकल्प, दीपावली मिलन में संगठन की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर मंथन।

हसदेव नदी घाट में पानी भरने तथा खराब मौसम के कारण पुन्नी मेला जनवरी माह के लिए टला।

कोरबा के अशोक मोदी को मिला प्रतिष्ठित ‘महाराजा अग्रसेन ग्लोबल अवॉर्ड-2026’

: जिले के विधानसभा क्षेत्रों के लिए नियुक्त सामान्य निर्वाचन प्रेक्षकों से मिलने का समय जारी

Vivek Sahu

Tue, Oct 31, 2023
सक्ती (न्यूज उड़ान ) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 के सुचारू रूप से निर्धारित समयावधि में सम्पादन के लिए दो सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक नियुक्त किये गये हैं। आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 35 सक्ती के लिए आईएएस अधिकारी श्री मोहम्मद वाई. सफिरूल्ला के. को व विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 36 चंद्रपुर एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 37 जैजैपुर के लिए आईएएस अधिकारी श्री उमाकांत त्रिपाठी को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। नियुक्त सामान्य प्रेक्षकों से पीडबल्यूडी रेस्ट हाउस हसौद में सुबह 8 बजे से 10 बजे तक आमजन के लिए मिलने का समय निर्धारित किया गया है। उक्त अवधि में आम नागरिक सामान्य निर्वाचन प्रेक्षकों से मिलकर निर्वाचन से संबंधित अपनी बात रख सकते हैं। निर्वाचन शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार सामान्य निर्वाचन प्रेक्षक श्री मोहम्मद वाई. सफिरूल्ला और श्री उमाकांत त्रिपाठी के लिए पीडबल्यूडी रेस्ट हाऊस हसौद में ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही निर्धारित समय पर सामान्य प्रेक्षक श्री मोहम्मद वाई. सफिरूल्ला के संपर्क नंबर 7587016637 और सामान्य प्रेक्षक श्री उमाकांत त्रिपाठी के संपर्क नंबर 7587016638 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन