Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत आज संपूर्ण देश में 75 स्थानों पर मनाया गया बिहार दिवस।

Vivek Sahu

Sun, Mar 23, 2025
छत्तीसगढ़ में इसे बिहार तिहार के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा प्रभारी नितिन नबीन ने कहा - देश के सभी राज्य आपस में परस्पर समन्वय बनाकर ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का निर्माण करेंगे। एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को हम सबको मिलकर पूर्ण करना है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। पूरे देश में बिहार दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के विचार के अनुरूप स्नेह मिलन कार्यक्रम दुर्ग बायपास रोड में स्थित एक निजी होटल में आयोजित किया गया।   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के संगठन प्रभारी एवं बिहार सरकार में कैबिनेट मंत्री नितिन नबीन, अति विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रहे। इस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं के द्वारा बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित जनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी | कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करने से हुई।   उसके बाद छत्तीसगढ़ का राजकीय गीत ‘अरपा पैरी के धार’ का गायन हुआ। कार्यक्रम में उत्तर भारत निवासियों के विभिन्न समाज के प्रमुखों का सम्मान मोमेंटो एवं साल देकर किया गया। इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आज बिहार प्रदेश का स्थापना दिवस है, जिसे हम स्नेह मिलन के रूप में मना रहे हैं। इस अवसर पर सीएम श्री साय ने सभी को आज बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने हालिया विधानसभा, लोकसभा, अप चुनाव, नगरी निकाय/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत में प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन की भूमिका की सराहना की। श्री साय ने कहा कि बिहार और छत्तीसगढ़ की संस्कृति मिलती-जुलती है। क्योंकि बिहार से अलग होकर झारखंड बना है। और जिस समय छत्तीसगढ़ का निर्माण हुआ था उसी समय झारखंड का निर्माण हुआ था और इसके निर्माता स्वर्गीय अटल बिहारी जी हैं।   श्री साय ने कहा कि उनका ननिहाल झारखंड में है, जो पहले बिहार में ही था, ननिहाल होने के नाते उनका काफी लगाव है अविभाजित बिहार से। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में उनके खुद के विधानसभा क्षेत्र के तालाब में 10000 से भी अधिक संख्या में छठी मैया के उपासक छठ पर्व के दिन उपस्थित रहते हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगे कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद बिहार से थे नालंदा विश्वविद्यालय बिहार में थे जिससे हमारा देश विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो चला था। मैं आप सभी को नमन करता हूं। श्री साय ने कहा कि विधानसभा में जीत के पश्चात मोदी जी की गारंटी को हमने लगातार पूर्ण करने का प्रयास किया है। धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर, प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ लगातार दे रहे हैं। प्रदेश के 5 लाख कृषिहीन किसानों सहायता प्रदान कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आगे कहा कि वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने अपने विधानसभा क्षेत्र में बहु प्रतिक्षीत मांग तालाब का छठ पूजा के लिए भव्य स्वरूप प्रदान किया जो एक ऐतिहासिक कार्य है मैं आप सभी को पुनः बिहार राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देता हूं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी नितिन नबीन ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार अब जात-पात के नाम पर नहीं बटेगा। बिहार अब बढ़ेगा विकास के नाम पर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के सपने को साकार करना है। आज देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के हर जिले में बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की भावना को प्रथम स्थान देता है। छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी नितिन नबीन ने आगे कहां की कुछ लोग ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा पर सवाल उठा रहे हैं। जो लोग भारत माता को नहीं, सिर्फ सोनियाजी को माता मानते हैं, वे लोग ऐसा प्रश्न खड़ा कर रहे हैं। 2005 में बिहार में जंगलराज था लालू के राज में भय और बेरोजगारी के चलते पलायन को मजबूर थे।   लालू यादव का कुशासन कांग्रेस के कारण ही चल रहा था। पहले बिहार का बजट 24500 करोड़ का था, आज बिहार का बजट लगभग 3 लाख करोड़ से भी ऊपर है। बिहार में विकास की बयार है। श्री नबीन ने कहा कि और बिहार वीरों की भूमि है। बिहार मे पहले गुंडागर्दी और क्राईम के कारण लोगों में दहशत रहती थी जब खत्म हो चुकी है लोग सुरक्षित हो रहे हैं सड़के अच्छी बन रही हैं चारों तरफ आप देखेंगे तो रोजगार के अवसरों का भी सृजन किया जा रहा है। नितिन नवीन ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मैं साधुवाद ज्ञापित करता हूं कि आपने महतारी वंदन योजना सभी को दिया यहां नहीं देखा कि वह कौन से जगह से कहां से है सभी पात्र लोगों को उसका लाभ दिलाया मैं आप सभी को पुनः बिहार स्थापना दिवस की हृदय से बधाई देता हूं आप गर्व कीजिए कि आप बिहार से हैं आप उस भूमि से है जिसका इतिहास स्वर्णिम रहा है।   इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना एक भारत श्रेष्ठ भारत को हम सभी को मिलकर पूर्ण करना है आपने देखा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने लगातार 11 वर्षों से अपने सारे संबोधन में राष्ट्रवाद को प्रथम पंक्ति में रखा है।   उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्यों में बिहार स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। आप सभी ने छत्तीसगढ़ राज्य के उत्थान में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। मैं आपको धन्यवाद ज्ञापित करता हूं और बिहार स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं | इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, भिलाई जिला संगठन प्रभारी संदीप शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, सुरेंद्र कौशिक, महापौर अलका बाघमार, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे, पूर्व विधायक लाभचंद बाफना ,सावलाराम डहरे, आशुतोष सिंह, भाजपा जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू ,बृजेंद्र सिंह, दया सिंह, लल्लन मिश्रा मौजूद रहे। भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन ने संबोधित किया जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन