Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: ब्रेकिंग: कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर, सक्ती ,रायगढ़ , रायपुर, बलौदाबाजार, सहित कई जिलों के SP और रेंज आईजी बदले, देखें लिस्ट

Vivek Sahu

Mon, Feb 5, 2024
रायपुर (न्यूज उड़ान ) देर रात राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में आईजी और SP के तबादले किए हैं। रायपुर, बिलासपुर ,कोरबा , सक्ती,जांजगीर ,जशपुर, बलौदा बाजार, रायगढ़, सरगुजा सहित कई जिलों के एसपी को राज्य सरकार ने बदल दिया है। प्रतिनियुक्ति से लौटे अमरेश कुमार को रायपुर का नया आईजी बनाया गया है। वही संजीव शुक्ला बिलासपुर रेंज के नए आईजी होंगे। रायपुर एसपी प्रशांत अग्रवाल को भी हटा दिया गया है। कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी को बनाया गया है। मूलतः देश की राजधानी दिल्ली के रहने वाले सिद्धार्थ तिवारी 2015 बैच के आईपीएस अफसर हैं। गौरतलब हैं कि सिविल सर्विस से पहले सिद्धार्थ तिवारी पत्रकार थे। इस दौरान उनमें देश के साथ समाज सेवा का जज्बा जगा और उन्होंने संघ लोकसेवा की परीक्षा में हाथ आजमाया। उन्हें 2015 में कामयाबी मिली और छत्तीसगढ़ कैडर हासिल किया। सिद्धार्थ तिवारी की पहली पोस्टिंग दुर्ग जिले में हुई जिसके ठीक बाद उन्हें देश के सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा की कमान सौंपी गई। यहाँ उन्होंने बखूबी काम किया और नक्सल उन्मूलन अभियान को धार दी। वे अभिषेक पल्लव के बाद दंतेवाड़ा के एसपी बने थे। एक मीडिया संसथान से बातचीत में सिद्धार्त तिवारी ने बताया था कि ”पुलिस सेवा में आने से पहले वे दिल्ली में पत्रकारिता करते थे। इस दौरान उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि अगर जनता की सेवा करनी है तो उन्हें यूपीएससी के माध्यम से दूसरा कोई बेहतर विकल्प नहीं मिल सकता। तब उन्होंने यूपीएससी के लिए प्रयास किया। 2015 में उन्हें सफलता मिली.    

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन