Thursday 17th of September 2026

ब्रेकिंग

CMO Poonch Inspects District Hospital Amid Ongoing NHM Strike, Directs 24x7 Patient-Friendly Services.

Aashirwad Ka Diya’ Programme Held at BJP Office in Rajouri.

वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें - सांसद महंत

सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने ली जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: सफल विदेश यात्रा से लौटे मुख्यमंत्री साय का राजधानी में हुआ भव्य स्वागत।

Vivek Sahu

Sun, Aug 31, 2025
रायपुर( न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शनिवार को 10 दिनों की सफल विदेश यात्रा से लौटने पर स्वामी विवेकानंद विमान तल पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विमान तल से मुख्यमंत्री निवास तक बाइक रैली निकाली। राजधानी के विभिन्न स्थानों पर भी भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत किया। विमानतल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, लखन लाल देवांगन, दयालदास बघेल, श्याम बिहारी जायसवाल, गुरु खुशवंत साहेब, गजेंद्र यादव, टंकराम वर्मा, राजेश अग्रवाल, श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, नवीन मार्कण्डेय, अखिलेश सोनी, सहित सभी सांसद, विधायक, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी का गज माला पहना कर स्वागत किया। साय की विदेश यात्रा छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम भविष्य को तराशने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी : देव मुख्यमंत्री श्री साय को उनकी सफल विदेश यात्रा के लिए बधाई देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि उनकी यह विदेश यात्रा विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार कर छत्तीसगढ़ के स्वर्णिम भविष्य को तराशने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। यह एक सुखद संयोग है कि एक ओर जहाँ श्री साय की विदेश यात्रा से औद्योगिक क्षेत्र में निवेश की नयी सम्भावनाओं के द्वार खुले हैँ, वहीं दूसरी ओर इंडिया टुडे के सी वोटर के सर्वे में मुख्यमंत्री के तौर पर श्री साय का लोकप्रियता में दूसरे नंबर पर आना पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है। यह मुख्यमंत्री श्री साय के कार्यों पर जनता की मुहर है, विदेशी औद्योगिक कम्पनियों का यह रुझान विकसित छत्तीसगढ़ की अवधारणा को साकार करने में महती भूमिका निभाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन